इस वीडियो को देखें और कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करके अपना KYC मिनट्स में पूरा करें । पूरा प्रोसेस होम क्रेडिट पर्सनल लोन ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया जाता है, जो आपके दस्तावेजों को आसानी से वेरिफाई करने का एक सुरक्षित और आसान तरीका प्रदान करती है।
इसे पूरा करने में कुछ ही मिनट लगते हैं।
यह आसानी से आपके होम क्रेडिट ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।
आपके दस्तावेज़ों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।
केवाईसी का महत्व:
KYC (अपने कस्टमर को जानें) एक मैंडेटरी प्रोसेस है, जिसके माध्यम से फाइनेंशियल इंस्टिट्यूशंस और NBFCs अपने कस्टमर के आइडेंटिटी और एड्रेस को वेरिफाई करते हैं। यह मनी लॉन्ड्रिंग, फ्रॉड, मिसयूज़ ऑफ सर्विसेज तथा अन्य अवैध गतिविधियां जैसे फाइनेंशियल रिस्क्स को रोकने में मदद करता है।
KYC को ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से पूरा किया जा सकता है और बेसिक आइडेंटिटी और एड्रेस डिटेल्स आवश्यक होते हैं।
आधार केवाईसी क्या है?
आधार KYC कस्टमर्स को अपने आधार कार्ड के डिटेल्स का उपयोग करके ऑनलाइन KYC पूरा करने की सुविधा देता है। इस प्रोसेस में केवल कुछ मिनट लगते हैं और यह एक सरल एवं स्मूथ लोन एप्लिकेशन जर्नी एन्श्योर करने में मदद करता है।
आधार-बेस्ड वेरिफिकेशन कम्प्लीट करने के दो तरीके हैं:
1. ऑनलाइन KYC: यह प्रोसेस DigiLocker के माध्यम से कम्प्लीट किया जाता है। वेरिफिकेशन प्रोसेस आधार और DigiLocker का उपयोग करके सुरक्षित रूप से ऑनलाइन किया जाता है। आगे बढ़ने से पहले एन्श्योर करें कि DigiLocker ऐप आपके मोबाइल फोन में पहले से इंस्टॉल है।
2. वेरिफिकेशन ई-आधार के माध्यम से: ई-आधार आपके आधार की एक पासवर्ड-प्रोटेक्टेड इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है, जिस पर कॉम्पिटेंट अथॉरिटी ऑफ UIDAI द्वारा डिजिटल रूप से साइन किए गए हैं। यह वेरिफिकेशन मास्क्ड आधार का उपयोग करके ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। कृपया आगे बढ़ने के लिए एन्श्योर करें कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक है।