उज्ज्वल ईएमआई कार्ड क्या है?
उज्जवल ईएमआई कार्ड एक वर्चुअल कार्ड है जो आपको तुरंत ₹75,000 तक की प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट प्रदान करता है, जिससे आप अपनी खरीदारी को आसान ईएमआई में बदल सकते हैं।
मैं उज्ज्वल ईएमआई कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ?
उज्ज्वल ईएमआई कार्ड के लिए आवेदन करने के दो तरीके हैं:
इस लिमिट से आप अपने पसंदीदा उत्पादों को हमारे पार्टनर स्टोर पर या ऑनलाइन, आसान ईएमआई में खरीद सकते हैं। इस लिमिट का उपयोग आप हमारे ऑनलाइन पार्टनर्स से खरीदारी करने के लिए भी कर सकते है। अब अपना आवेदन शुरू करें और विलंबों को अलविदा कहें! खुशियों भरी खरीदारी करें।
मैं अपना उज्जवल ईएमआई कार्ड कहाँ उपयोग कर सकता हूं?
होम क्रेडिट उज्जवल ईएमआई कार्ड आपको आपके पसंदीदा उत्पादों को आसान ईएमआई में खरीदने की फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है।
अब होम क्रेडिट से जुड़े अपने पसंदीदा ब्रांड्स से ऑनलाइन खरीदारी करें आसान किश्तों पर
होम क्रेडिट उज्जवल ईएमआई कार्ड को सक्रिय करने में कितना समय लगता है?
होम क्रेडिट उज्जवल ईएमआई कार्ड आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत सक्रिय हो जाता है। आवेदन प्रक्रिया में केवाईसी, बैंक सत्यापन, ऑटो डेबिट सेट अप और पंजीकरण फॉर्म के हस्ताक्षर शामिल होते हैं। होम क्रेडिट के पार्टनर स्टोर्स में मौजूद प्रतिनिधि आपको उज्जवल ईएमआई कार्ड की आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने में सहायता करेंगे।
यदि आप लोन आवेदन के समय उज्जवल ईएमआई कार्ड के लिए ऑटो डेबिट सेट अप नहीं कर पा रहे हैं, तो आप हमारी वेबसाइट पर कभी भी इसे सेट अप कर सकते हैं।
क्या मैं एक फिजिकल कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हूं?
जब आप अपने उज्जवल ईएमआई कार्ड का उपयोग कर ख़रीददारी करते हैं, तो आपको फिज़िकल कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है। आपका उज्जवल ईएमआई कार्ड तुरंत प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट प्रदान करता है। आप आसानी से होम क्रेडिट ऐप पर अपने कार्ड नंबर और लिमिट विवरण देख सकते हैं। खरीददारी शुरू करने के लिए, आपको केवल अपना उज्जवल ईएमआई कार्ड नंबर की आवश्यकता होती है। अपने डिजिटल उज्जवल ईएमआई कार्ड के साथ खरीदारी का आनंद लें, बिना किसी परेशानी के!
उज्जवल ईएमआई कार्ड के माध्यम से लिये जाने वाले लोन की अवधि क्या होती है?
आपके पास 3 से 12 महीनों के विभिन्न अवधि विकल्प होते हैं। प्रस्तावित अवधियाँ आपकी उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और उपलब्ध मासिक किश्त लिमिट पर निर्भर करती हैं।
क्या मैं एक ही ट्रांज़ैक्शन में एक से अधिक उत्पाद खरीद सकता हूँ?
यदि आपके पास उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और उपलब्ध मासिक किश्त लिमिट है, तो आप अपने उज्जवल ईएमआई कार्ड का उपयोग करके एक से अधिक ट्रांज़ैक्शन कर सकते हैं।
उज्जवल ईएमआई कार्ड पर की गयी खरीदारी की किश्तों का भुगतान कैसे करना है?
एक मासिक बिल जनरेट होगा, जिसमें आपके अब तक की सभी ख़रीददारियों के लिए उज्जवल ईएमआई कार्ड से संबंधित सभी ईएमआई शामिल होंगी। बिल में लागू सभी शुल्क और चार्जेज भी शामिल होंगे। मासिक बिल आपकी देय तिथि से 15 दिन पहले जनरेट होगा और आपको ईमेल किया जाएगा। मासिक बिल को आप होम क्रेडिट ऐप पर भी देख सकते हैं।
यदि आपने अपने मासिक बिल के भुगतान के लिए ऑटो डेबिट सेट कर रखा है, तो राशि सीधे आपके संबंधित बैंक खाते से काटी जाएगी। यदि आप अपने बिल का भुगतान ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो आप अपने देय तिथि से 2 दिन पहले होम क्रेडिट ऐप या वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
मेरे उज्जवल ईएमआई कार्ड के साथ खरीदारी करने के 30 दिन के भीतर ही मेरी देय तिथि क्यों है?
उज्जवल ईएमआई कार्ड की देय तिथि और बिलिंग साइकिल निरंतर रहती है। अगला मासिक बिल उत्पन्न होने से पहले यदि आप ट्रांज़ैक्शन करते हैं, तो आपका इंस्टॉलमेंट आगामी बिल के साथ जेनेरेट होगा। यदि आपका ट्रांज़ैक्शन मासिक बिल उत्पन्न होने के बाद होता है, तो आपका इंस्टॉलमेंट अगले मासिक बिल के साथ जेनेरेट होगा। मासिक बिल को देय तिथि से 15 दिन पहले उत्पन्न किया जाता है।
किस स्थिति में उज्जवल ईएमआई कार्ड की लिमिट ब्लॉक हो सकती है?
उज्जवल ईएमआई कार्ड की लिमिट निम्नलिखित स्थितियों में ब्लॉक हो सकती है:
कृपया ध्यान दें कि होम क्रेडिट आपके उज्जवल ईएमआई कार्ड को क्रेडिट नीति के अनुसार जारी करने या ब्लॉक करने या लिमिट को अपडेट करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
मैं अपना उज्जवल ईएमआई कार्ड कैसे अनब्लॉक करूँ?
हम आपको उन परिस्थितियों की समीक्षा करने की सलाह देते हैं जिनके कारण आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है। यदि इनमें से कोई भी परिस्थिति आप पर लागू होती है जिसते कारण आपका कार्ड ब्लॉक किया गया है, तो हम सहायता के लिए होम क्रेडिट ग्राहक सेवा तक पहुंचने का सुझाव देते हैं। वे समस्या को ठीक करने और आपके कार्ड को अनब्लॉक करने के लिए आपका मार्गदर्शन कर करेंगे।
कृपया अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करके होम क्रेडिट ग्राहक सेवा से संपर्क करें। हमें आपके पंजीकृत ईमेल आईडी के साथ आपके उज्जवल ईएमआई कार्ड का नंबर लिखकर care@homecredit.co.in पर ईमेल भेजें, या हमें 0124 662 8888 पर कॉल करें या आप हमारे एप्लिकेशन या वेबसाइट पर चैट करके तुरंत अपने कार्ड को अनब्लॉक करवाएं।
क्या मैं ट्रांज़ैक्शन के बाद ईएमआई की अवधि को बढ़ा सकता या बदल सकता हूँ?
ट्रांज़ैक्शन होने के बाद ईएमआई की अवधि बदलने का कोई विकल्प नहीं होता। हालांकि, होम क्रेडिट अपने ग्राहकों को ट्रांज़ैक्शन को अंतिम रूप देने से पहले अपनी अवधि चुनने का मौका देता है।
पेमेंट हॉलिडे क्या है?
पेमेंट हॉलिडे ग्राहकों को किसी भी आवश्यकता की स्तिथि में मासिक बिल को एक महीने के लिए स्थगित करने की अनुमति देता है। इसे पहले दो मासिक बिलों का समय पर भुगतान करने के बाद प्राप्त किया जा सकता है। यह पूरे लोन की अवधि में दो बार प्रयोग किया जा सकता है, जिसमें दो पेमेंट हॉलिडे के बीच कम से कम 6 महीने का अंतर होना चाहिए।
मेरे मासिक बिल में गलती होने पर मैं क्या करूं?
आपका मासिक बिल एक सिस्टम द्वारा जनरेट किया गया बिल होता है और गलती की संभावना नहीं होती है। यदि आप बिल पर चार्ज की हुई राशि को समझना चाहते हैं या ड्यूस से सम्बंधित कोई दुविधा हो, तो आप हमसे होम क्रेडिट ऐप्प या वेबसाइट पर चैट के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। आप इस मुद्दे को अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी से हमें care@homecredit.co.in पर ईमेल भी कर सकते हैं या हमें 0124 662 8888 पर कॉल कर सकते हैं।
मेरे उज्जवल ईएमआई कार्ड का दुरुपयोग हो जाने पर मैं क्या करूं?
किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में, कृपया हमसे होम क्रेडिट ऐप्प या वेबसाइट के माध्यम से चैट करें या होम क्रेडिट ग्राहक सेवा से 0124 662 8888 पर संपर्क करके तत्काल अपने कार्ड को ब्लॉक करवाएं।
नोट: अपने उज्जवल कार्ड नंबर का किसी को भी उपयोग न करने दें ताकि किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी या दुरुपयोग से बचा जा सके।
उज्जवल ईएमआई कार्ड प्राप्त करने के बाद क्या मैं लिमिट को बढ़ा या घटा सकता हूँ?
हमारी आंतरिक क्रेडिट नीति के अनुसार, हम नियमित अंतराल पर आपके उज्जवल ईएमआई कार्ड पर कुल क्रेडिट लिमिट का मूल्यांकन करते हैं जो आपके भुगतान के आधार पर होती है और हमारी क्रेडिट नीति के साथ मेल खाती है। कार्ड जारी करने के बाद हम लिमिट बढ़ाने या घटाने के लिए ग्राहक के अनुरोध को स्वीकार नहीं करते।
क्या मुझे डाउन पेमेंट करनी होगी?
डाउन पेमेंट राशि विभिन्न उत्पादों के लिए अलग-अलग होती है और जिस उत्पाद को आप खरीदना चाहते हैं उसके लिए उपलब्ध लोन ऑफर पर निर्भर करती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया अपने निकटतम होम क्रेडिट पार्टनर स्टोर से संपर्क करें।
क्या यह उज्जवल ईएमआई कार्ड एक क्रेडिट कार्ड है?
नहीं, उज्जवल ईएमआई कार्ड एक क्रेडिट कार्ड नहीं है। यह एक वर्चुअल कार्ड है जिसमें प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट होती है, जो आपकी खरीदारी को आसान ईएमआई/मासिक किश्तों में बदलने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे खरीदारी किफायती हो जाती है।
मासिक भुगतान की अधिकतम लिमिट क्या है?
मासिक भुगतान की अधिकतम लिमिट वह अधिकतम राशि है जिसे ग्राहक हर महीने किश्त के रूप में भुगतान कर सकता है। सभी ट्रांज़ैक्शन्स के लिए आपकी किश्तों का योग अधिकतम मासिक किश्त लिमिट को पार नहीं कर सकता।
मेरे पास अपने उज्जवल ईएमआई कार्ड पर लिमिट है, लेकिन मैं किसी भी ट्रांज़ैक्शन के लिए लिमिट का उपयोग नहीं कर पा रहा हूँ।
यह संभव है कि आपकी सभी किश्तों का योग मासिक भुगतान की अधिकतम लिमिट को पार कर रहा हो, जिसके कारण आपका ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस नहीं किया जा सकता। यदि आपके पास उज्जवल ईएमआई कार्ड पर उपलब्ध लिमिट है, तो कृपया अपनी किश्त की अवधि बढ़ाने का प्रयास करें ताकि आपकी मासिक भुगतान की अधिकतम लिमिट पार न हो।
उज्जवल ईएमआई कार्ड के साथ कौन-कौन से अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध हैं?
जब आप अपने उज्जवल ईएमआई कार्ड का उपयोग किसी भी उत्पाद को ईएमआई पर खरीदने के लिए करते हैं, तो आप निम्नलिखित में से किसी भी सेवा का चयन कर सकते हैं और उन्हें अपने लोन में जोड़ सकते हैं:
इसके अलावा, आप हमारे कॉम्प्रिहेंसिव केयर360° या हेल्थ360+ को भी खरीद सकते हैं ताकि आपके परिवार को पूरी सुरक्षा मिले। केयर360° या हेल्थ360+ की उपलब्ध सेवाओं में मुफ्त डॉक्टर की सलाह, दवाओं/परीक्षणों पर बचत, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर, जीवन बीमा और बहुत कुछ शामिल है।
मैं होम क्रेडिट से आसान ईएमआई पर मोबाइल फोन कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
आप अपनी पसंद का कोई भी स्मार्टफोन होम क्रेडिट उज्ज्वल ईएमआई कार्ड के लिए आवेदन करके आसान ईएमआई पर प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल फ़ोन लोन प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा
उज्जवल ईएमआई कार्ड पर स्मार्टफोन लोन के लिए ईएमआई की अवधि क्या है?
आपके लोन की अवधि चुने गए ब्रांड और उत्पाद पर निर्भर करती है। आमतौर पर, यह अवधि 6 -13 महीने के बीच रहती है।
होम क्रेडिट से ईएमआई पर मोबाइल फ़ोन लेने के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स आवश्यक हैं?
होम क्रेडिट से ईएमआई पर मोबाइल फ़ोन लेने के लिए, आपको एक पहचान प्रमाण पत्र और एक वर्तमान पता प्रमाण पत्र प्रदान करना होता है योग्य डाक्यूमेंट्स की लिस्ट इस प्रकार है:
पहचान प्रमाण पत्र:
पता प्रमाण पत्र (इनमें से कोई एक):
कृपया ध्यान दें! होम क्रेडिट इंडिया ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स मंगाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
होम क्रेडिट से ईएमआई पर स्मार्टफोन कहां से खरीद सकता हूं?
होम क्रेडिट इंडिया वर्तमान में 625 शहरों में है और हमने इन स्थानों पर 53,000 से अधिक व्यापारियों के साथ पार्टनरशिप की है। शहरों की सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें। यहां अपनी ईएमआई की गणना करें।
होम क्रेडिट इंडिया द्वारा प्रदान किया जाने वाला #ईएमआईपेबड़ीबचतऑफर (गिफ्ट ऑफर) क्या है?
गिफ्ट ऑफर चुनिंदा उत्पादों पर उपलब्ध एक ऑफर है, जहां ग्राहक पिछली सभी किश्तों का भुगतान देय तिथि पर या उससे पहले कर देते हैं तो अंतिम ईएमआई माफ कर दी जाती है। यह ऑफर केवल योग्य ग्राहकों के लिए उनके पिछले क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर उपलब्ध है।
यदि मैं अपनी लोन अवधि के दौरान पेमेंट हॉलिडे का विकल्प चुनता हूं तो क्या #ईएमआईपेबड़ीबचतऑफर (गिफ्ट ऑफर) भी लागू होगा?
पेमेंट हॉलिडे का गिफ्ट ऑफर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। अगर आप अपनी सभी किस्तों का भुगतान देय तिथि पर या उससे पहले करते हैं तो पेमेंट हॉलिडे आपके लोन की अवधि को एक महीने तक बढ़ा देता है।
यदि मैं #ईएमआईपेबड़ीबचतऑफर (गिफ्ट ऑफर) के साथ अपनी सभी किश्तें समय पर चुका दूं तो मेरा लोन अनुबंध कब समाप्त होगा?
आपकी आख़री से दूसरी ईएमआई के भुगतान के 6 दिन बाद लोन अनुबंध अपने आप ही समाप्त हो जाएगा।
मोबाइल फोन के फाइनेंसिंग के साथ कौन सी वैल्यू एडेड सेवाएँ उपलब्ध हैं?
होम क्रेडिट इंडिया आपको ईएमआई पर मोबाइल फोन के साथ निम्नलिखित वैल्यू एडेड सेवाओं को चुनने का अवसर देता है:
मैं होम क्रेडिट से आसान ईएमआई पर होम एप्लायंस कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
आप अपनी पसंद का कोई भी होम एप्लायंस होम क्रेडिट उज्ज्वल ईएमआई कार्ड के लिए आवेदन करके आसान ईएमआई पर प्राप्त कर सकते हैं। होम एप्लायंस लोन का आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:
होम क्रेडिट से ईएमआई पर होम एप्लायंस लेने के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स आवश्यक होते हैं?
होम क्रेडिट से ईएमआई पर होम एप्लायंस लेने के लिए, आपको एक पहचान प्रमाण पत्र और एक वर्तमान पता प्रमाण पत्र प्रदान करना होता है योग्य डाक्यूमेंट्स की लिस्ट इस प्रकार है:
पहचान प्रमाण पत्र:
पता प्रमाण पत्र (इनमें से कोई एक):
कृपया ध्यान दें! होम क्रेडिट इंडिया ज़रूरत पड़ने पर अतिरिक्त डाक्यूमेंट्स मंगाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
होम क्रेडिट से ईएमआई पर कौन से होम एप्लायंसेज खरीद सकते है?
होम क्रेडिट से होम एप्लायंस लोन से आप अपनी पसंद के निम्नलिखित उत्पाद खरीद सकते हैं:
ईएमआई पर होम एप्लायंस खरीदने के लिए मैं अधिकतम कितनी लोन राशि ले सकता हूं?
ईएमआई पर होम एप्लायंस लेने के लिए लोन राशि कुल उपलब्ध लिमिट पर निर्भर करती है जो आपको उज्जवल ईएमआई कार्ड पर दी जाती है। आप रु. 75,000 तक की लिमिट आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
उज्जवल ईएमआई कार्ड पर होम एप्लायंस लोन के लिए ईएमआई की अवधि क्या है?
लोन की अवधि चुने गए ब्रांड और उत्पाद पर निर्भर करती है। आमतौर पर ये अवधि 6 से 13 महीने के बीच रहती है।
मैं होम क्रेडिट से ईएमआई पर होम एप्लायंस कहां से खरीद सकता हूं?
होम क्रेडिट इंडिया वर्तमान में 625 शहरों में है और हमने इन स्थानों पर 53,000 से अधिक व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। निकटतम पार्टनर स्टोर देखने के लिए यहां क्लिक करें।
क्या मैं होम एप्लायंस खरीदने के लिए लोन राशि और अवधि चुन सकता हूँ?
हमारे पास उत्पाद श्रेणियों, मॉडल और कीमत के आधार पर विभिन्न लोन विकल्प उपलब्ध हैं, जो आपकी आवश्यकताओं के अनुसार लोन राशि और अवधि चुनने में आपकी मदद करेंगे।
होम एप्लायंसेज के फाइनेंसिंग के दौरान कौन सी वैल्यू एडेड सेवाएँ उपलब्ध हैं?
होम क्रेडिट इंडिया आपको निम्नलिखित वैल्यू एडेड सेवाओं को चुनने का अवसर देता है:
मैं आसान ईएमआई पर ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने के लिए अपने उज्ज्वल ईएमआई कार्ड का उपयोग कैसे कर सकता/सकती हूं?
आप हमारी पार्टनर मर्चेंट वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रोडक्ट खरीदने के लिए चेकआउट के दौरान भुगतान विधि के रूप में अपने उज्ज्वल ईएमआई कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। आपको इस प्रकार चयन करना होगा:
मेरे ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन का पुनर्भुगतान कैसे होगा?
आपकी खरीद का पुनर्भुगतान सुविधाजनक मासिक किश्तों के माध्यम से होगा, जिसे आपके उज्ज्वल ईएमआई कार्ड मासिक बिल में जोड़ दिया जाएगा। यदि आपने सफलतापूर्वक अपना ऑटो डेबिट सेट किया है तो बिल राशि स्वचालित रूप से आपके लिंक किए गए बैंक खाते से काट ली जाएगी। वैकल्पिक रूप से, आप अपने बिल भुगतान करने के लिए होम क्रेडिट मोबाइल ऐप या वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
मैं सूचीबद्ध ब्रांडों की वेबसाइटों पर भुगतान विकल्प के रूप में उज्ज्वल ईएमआई कार्ड क्यों नहीं देख सकता?
ऑनलाइन लेनदेन केवल तभी सक्षम होते हैं जब उपयोगकर्ता को उज्ज्वल ईएमआई कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन लेनदेन करने के लिए होम क्रेडिट द्वारा अनुमोदित किया जाता है। हम ऑनलाइन लेनदेन की अनुमति देने के लिए अपने सभी ग्राहकों का लगातार मूल्यांकन करते हैं। यदि आप अभी पात्र नहीं हैं, तो आपके लोन बकाया राशि का लगातार समय पर भुगतान आपको भविष्य में योग्य बना सकता है।
मैंने अपने मासिक बिल पर 249 रुपये का शुल्क देखा। यह किसके लिए है?
सभी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर 249 रुपये का ट्रांजैक्शन शुल्क लगाया जाता है।
मैंने प्रोडक्ट वापस कर दिया है, लेकिन मेरा लोन अभी भी उज्ज्वल ईएमआई कार्ड पर ऐक्टिव है। क्यों?
होम क्रेडिट को मर्चेंट पार्टनर से कैंसलेशन रिक्वेस्ट मिलने के बाद उज्ज्वल ईएमआई कार्ड पर आपका लोन कैंसल कर दिया जाएगा, और लिमिट बहाल कर दी जाएगी। कृपया तब तक प्रतीक्षा करें जब तक कि आपकी वापसी पूरी तरह से संसाधित न हो जाए।
ट्रांज़ैक्शन पूरा करने के लिए मुझे अपना PAN नंबर देने की आवश्यकता क्यों है?
आरबीआई की गाइडलाइन्स के अनुसार दो फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य है। इसलिए, हमें ऑथेंटिकेशन के लिए मोबाइल नंबर के अलावा आपके पैन नंबर की आवश्यकता है।
मैं खरीदी गई कुछ वस्तुओं को वापस करना चाहता हूं। मेरी ईएमआई कैसे एडजस्ट की जाएगी?
निश्चित रूप से, आपकी खरीद का आंशिक रिटर्न संभव है। एक बार जब होम क्रेडिट को मर्चेंट पार्टनर से रिटर्न की सूचना मिल जाएगी, तो यह लोन रद्द कर दिया जाएगा और नई लोन राशि के साथ एक नया लोन बनाया जाएगा। नई लोन राशि मूल ऑर्डर मूल्य माइनस रिटर्न मूल्य होगी। अपडेट की गयी लोन समरी और भुगतान अनुसूची होम क्रेडिट मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी।
क्या मैं पूरी खरीद वापस कर सकता हूं और अपना लोन रद्द कर सकता हूं?
यदि आप अपनी खरीद वापस करने के योग्य हैं, तो मर्चेंट द्वारा आपकी वापसी सफलतापूर्वक संसाधित होने के बाद होम क्रेडिट आपके लोन को रद्द कर देगा। आपके उज्ज्वल ईएमआई कार्ड की लिमिट में राशि बहाल कर दी जाएग। होम क्रेडिट लोन कैंसलेशन के लिए 15 दिनों का फ्री लुक पीरियड प्रदान करता है।
पर्सनल लोन क्या है?
पर्सनल लोन एक ऐसा लोन है जिसके लिए किसी कोलैटरल या गारंटर की आवश्यकता नहीं होती है और इसे केवल दो दस्तावेजों के साथ प्राप्त किया जा सकता है। होम क्रेडिट इंडिया आपकी वर्तमान वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ₹4,80,000 तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है। इसका उपयोग तत्काल जरूरतों जैसे चिकित्सा आपात स्थिति, घर के नवीनीकरण, शादियों या किसी अप्रत्याशित खर्च के लिए कर सकते हैं।
पर्सनल लोन के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
हमारे सरल और आसान पात्रता मानदंड के साथ, कोई भी मौजूदा होम क्रेडिट ग्राहक आसानी से व्यक्तिगत लोन के लिए आवेदन कर सकता है। यदि आप निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आप होम क्रेडिट पर्सनल लोन के लिए पात्र हैं:
पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
पर्सनल लोन का आवेदन करने के लिए, आपको 1 आईडी प्रूफ और 1 वर्तमान पता प्रूफ प्रदान करना होगा।
मौजूदा होम क्रेडिट ग्राहकों के लिए स्वीकृत दस्तावेज़ों की सूची:
पहचान प्रमाण पत्र:
पता प्रमाण पत्र (इनमें से कोई एक):
*शर्तें लागू हैं। होम क्रेडिट इंडिया को आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त दस्तावेज़ों को आवंटित करने का अधिकार है।
होम क्रेडिट इंडिया द्वारा मौजूदा होम क्रेडिट ग्राहकों को दी जाने वाली न्यूनतम और अधिकतम लोन राशि क्या है?
| न्यूनतम लोन राशि | अधिकतम लोन राशि |
| ₹10,000 | ₹4,80,000 |
पर्सनल लोन प्राप्त करने की अवधि क्या होगी?
| न्यूनतम कार्यकाल (महीने) | अधिकतम कार्यकाल (महीने) |
| 9 | 60 |
मैं होम क्रेडिट के साथ पर्सनल लोन के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
होम क्रेडिट के साथ पर्सनल लोन का आवेदन करने के लिए, आपको एक मौजूदा होम क्रेडिट ग्राहक होना चाहिए। आप होम क्रेडिट ऐप पर अपने प्री-एप्रूव्ड लोन प्रस्तावों की जांच कर सकते हैं और सीधे ऐप में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। जैसे ही लोन प्रस्ताव उपलब्ध होंगे, हमारे बिक्री प्रतिनिधि पात्र ग्राहकों तक पहुंचेंगे।
क्या मैं अपने लोन की राशि और अवधि चुन सकता हूँ?
ग्राहक होम क्रेडिट इंडिया के नियमों के अनुसार लोन की राशि और अवधि चुन सकते हैं, और पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर की मदद से आसानी से अपनी किस्तों की गणना कर सकते हैं।
क्या मुझे पर्सनल लोन के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा?
आपके लिए उपलब्ध प्रस्ताव के अनुसार लोन पर तकरीबन 5% तक का प्रोसेसिंग शुल्क लगाया जा सकता है।
क्या मुझे अपने मौजूदा पर्सनल लोन पर टॉप-अप लोन मिल सकता है?
हां, होम क्रेडिट इंडिया पुनर्भुगतान इतिहास और लागू क्रेडिट नीतियों के आधार पर मौजूदा पर्सनल लोन पर टॉप-अप प्रदान करता है। आप होम क्रेडिट ऐप पर अपनी पात्रता की जांच कर सकते हैं।
विलंब भुगतान शुल्क क्या है?
यदि कोई ग्राहक नियत तारीख पर या उससे पहले मासिक किस्त का भुगतान नहीं करता है, तो लोन की कुल बकाया मूल राशि पर विलंब भुगतान शुल्क लगाया जाता है।
मैं अपने पर्सनल लोन आवेदन की स्थिति कैसे पता कर सकता हूँ?
एक बार आपका लोन स्वीकृत हो जाने पर, आप होम क्रेडिट ऐप के माध्यम से इसकी स्थिति की जांच कर सकते हैं। आमतौर पर, ऑटो डेबिट के सफल सेटअप के बाद 5 कार्य दिवसों के भीतर लोन राशि आपके बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जाती है।
इसके अतिरिक्त, आप 0124-662-8888 पर हमसे संपर्क कर सकते हैं या हमारे मोबाइल ऐप के माध्यम से सुबह 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे के बीच हमसे चैट कर सकते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप हमें अपने प्रश्न के साथ Care@homecredit.co.in पर ईमेल कर सकते हैं, और हम 48 घंटों के भीतर जवाब देंगे।
पर्सनल लोन के साथ कौन सी वैल्यू एडेड सेवाएँ उपलब्ध हैं?
होम क्रेडिट इंडिया आपको पर्सनल लोन के साथ निम्नलिखित सेवाएं चुनने का अवसर देता है:
क्या लोन के साथ वैल्यू-एडेड सर्विस लेना अनिवार्य है?
ग्राहक लोन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपनी आवश्यकता के अनुसार वैल्यू एडेड सेवाओं का विकल्प चुनने का निर्णय ले सकते हैं।
क्या मैं अपना पर्सनल लोन बंद (फोरक्लोज़) कर सकता/सकती हूँ?
हाँ, आप बचे हुए प्रिंसिपल पर 4% शुल्क दे कर अपना पर्सनल लोन फोरक्लोज़ कर सकते हैं।
होम क्रेडिट से दोपहिया वाहन ऋण कौन ले सकता है?
यदि आप निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करते हैं तो आप होम क्रेडिट टू व्हीलर लोन के लिए आवेदन करने के पात्र हैं:
मैं अपने दोपहिया वाहन ऋण की ईएमआई कैसे कम कर सकता हूं?
आप अपनी ईएमआई कम कर सकते हैं:
ऋण अवधि की सीमा क्या है?
होम क्रेडिट 12 महीने से लेकर 60 महीने तक की लचीली पुनर्भुगतान अवधि प्रदान करता है।
ऋण की ब्याज दर क्या है?
दोपहिया वाहन ऋण की ब्याज दर आवेदक की प्रोफ़ाइल पर आधारित होती है और होम क्रेडिट के विवेक पर निर्भर करती है, जो 8.5%* से शुरू होती है।
क्या मैं बाजार में उपलब्ध किसी भी दोपहिया वाहन के लिए ऋण ले सकता हूँ?
हां, आप बाजार में उपलब्ध किसी भी दोपहिया वाहन के लिए ऋण प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) मॉडल दोनों शामिल हैं।
दोपहिया वाहन ऋण में लागू फीस और प्रभार क्या हैं?
लागू शुल्क और प्रभारों के उत्तर पाने के लिए कृपया यहां हमारी पात्रता अनुभाग देखें।.
क्या मुझे कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा?
आपको एक सहज अनुभव प्रदान करने के लिए, हम प्रसंस्करण, प्रशासन, दस्तावेज़ीकरण (यदि लागू हो), वितरण-पश्चात दस्तावेज़ (पीडीडी) और आवश्यक स्टाम्प शुल्क के लिए एक छोटा सा शुल्क लेते हैं।
क्या इस ऋण के लिए किसी प्रतिभूति या संपार्श्विक की आवश्यकता है?
नहीं, किसी सुरक्षा या संपार्श्विक की आवश्यकता नहीं है। वित्तपोषित दोपहिया वाहन संपार्श्विक के रूप में कार्य करेगा, अर्थात जब तक ऋण पूरी तरह से चुका नहीं जाता, वाहन होम क्रेडिट के पास बंधक रहेगा।
क्या आप वाहन के लिए बीमा प्रदान करते हैं?
नहीं, होम क्रेडिट वाहन के लिए कोई बीमा प्रदान नहीं करता है।
मुझे अपनी किस्त राशि के बारे में कैसे पता चलेगा?
दोपहिया वाहन ऋण के लिए आपकी समान मासिक किस्त (ईएमआई) ऋण राशि, ऋण अवधि और ब्याज दर पर निर्भर करती है। ये सभी विवरण आपके ऋण दस्तावेज़ों और परिशोधन अनुसूची में स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएँगे।
डाउनपेमेंट राशि क्या है?
दोपहिया वाहन ऋण के लिए डाउन पेमेंट एक छोटी राशि होती है जो आप डीलरशिप पर चुकाते हैं। यह वाहन की ऑन-रोड कीमत और आपके लिए स्वीकृत ऋण राशि के बीच का अंतर होता है। आपका ऋण ऑनलाइन स्वीकृत होने के बाद, हम आपको सटीक डाउन पेमेंट की जानकारी देंगे।
मैं अपने दोपहिया वाहन ऋण दस्तावेज़ कहां देख सकता हूँ?
आपके होम क्रेडिट टू-व्हीलर लोन से संबंधित ऋण स्वीकृति पत्र होम क्रेडिट ऐप पर उपलब्ध होगा
क्या मुझे बिना डाउनपेमेंट के दोपहिया वाहन के लिए ऋण मिल सकता है?
होम क्रेडिट टू-व्हीलर लोन के लिए आवेदन करते समय आप वाहन की ऑन-रोड कीमत का 95% तक लोन प्राप्त कर सकते हैं।
क्या मेरे दोपहिया वाहन ऋण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अवधि और ऋण राशि में परिवर्तन किया जा सकता है?
नहीं, आपके आवेदन के संसाधित होने के बाद आप अपनी ऋण राशि या अवधि नहीं बदल सकते। आप इन्हें केवल ऋण के लिए आवेदन करते समय ही चुन सकते हैं।
क्या मुझे अपने ऋण आवेदन के लिए संदर्भ साझा करने की आवश्यकता है?
हां, होम क्रेडिट से ऋण के लिए आवेदन करते समय आपको दो संदर्भों का विवरण देना होगा।
दोपहिया वाहन ऋण आवेदन प्रक्रिया क्या है?
आप हमारे किसी भी सहयोगी दोपहिया शोरूम पर जा सकते हैं, जहाँ हमारे प्रतिनिधि आपको औपचारिकताओं में मार्गदर्शन करेंगे और मौके पर ही आपकी ऋण पात्रता की जाँच करेंगे। आपका ऋण स्वीकृत होने के बाद, आप जल्द से जल्द अपनी पसंद का दोपहिया वाहन घर ले जाने के लिए तैयार हो जाएँगे।
मैं अपने ऋण खाते में पंजीकृत अपना डाक पता, मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी कैसे अपडेट करूं?
आप अपना डाक पता, मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए विकल्पों के माध्यम से होम क्रेडिट ग्राहक सेवा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं:
क्या मैं आंशिक भुगतान कर सकता हूँ?
नहीं, आप अपने ऋण का कोई आंशिक भुगतान नहीं कर सकते
अधिक भुगतान करने के बावजूद मेरा बकाया मूलधन कम क्यों नहीं हुआ?
हमारी वर्तमान नीति आपके बकाया मूलधन को कम करने के लिए अतिरिक्त भुगतान की अनुमति नहीं देती है। इसे आपकी आगामी ईएमआई राशि में समायोजित किया जाएगा।
क्या मैं अपना टू-व्हीलर लोन बंद (फोरक्लोज़) कर सकता/सकती हूँ?
हाँ, आप बचे हुए प्रिंसिपल पर 5% शुल्क दे कर अपना टू-व्हीलर लोन फोरक्लोज़ कर सकते हैं।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) क्या है?
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) एक ऐसा लोन है जिसमें आप अपने घर, दुकान या किसी और संपत्ति को गिरवी रखकर पैसा उधार लेते हैं। लोन की राशि आपकी संपत्ति के मौजूदा मूल्य पर निर्भर करती है।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए आवेदन करने की योग्यता क्या है?
आप होम क्रेडिट लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) के लिए तभी आवेदन कर सकते हैं जब आप नीचे दिए गए शर्तों को पूरा करते हों:
- उम्र: न्यूनतम 23 वर्ष
- राष्ट्रीयता: भारतीय
- पहचान और पते का प्रमाण: आपके पास वैध पहचान पत्र और पते का प्रमाण होना चाहिए, जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी वोटर आईडी कार्ड
- रोज़गार स्थिति: नौकरीपेशा व्यक्ति, स्वयं-रोज़गार वाले प्रोफेशनल, स्वयं-रोज़गार वाले व्यक्ति या व्यवसायी — जैसे प्रोप्राइटरशिप, पार्टनरशिप या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक आदि
- एक्टिव बैंक खाता: आपके नाम से एक एक्टिव बैंक खाता होना चाहिए
- संपत्ति के दस्तावेज़: संपत्ति के कागज़ात// मालिकाना हक़ आवेदक के नाम पर होना चाहिए
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) के जरिए मैं अधिकतम कितना लोन ले सकता हूँ?
आप अपनी संपत्ति के मूल्य और अपनी योग्यता के आधार पर अधिकतम ₹75 लाख तक का लोन ले सकते हैं।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) पर ब्याज दर क्या है?
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) पर ब्याज दर 15%* से शुरू होती है (नियम और शर्तें लागू)।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी चुकाने की अवधि कितनी है?
लोन की अवधि 3 से 15 साल तक हो सकती है। आप अपनी सुविधा के अनुसार अवधि (चुकाने का समय) चुन सकते हैं।
लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात कितना है?
आपको लोन-टू-वैल्यू (LTV) अनुपात 70% तक मिल सकता है, यानी आप अपनी संपत्ति के बाजार मूल्य का 70% तक लोन ले सकते हैं।
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए आवेदन और फंड मिलने की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
दस्तावेज़ों की पूरी जानकारी और जांच पर निर्भर करते हुए, लोन की प्रक्रिया आमतौर पर 15 से 30 कार्यदिवसों में पूरी होती है।
मैं लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ?
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के आवेदन के लिए, www.homecredit.co.in पर जाएँ या हमारी ऐप डाउनलोड करें और अपनी जानकारी दें। जानकारी मिलने पर, हमारे प्रतिनिधि 24–48 घंटे में आपसे संपर्क करेंगे और मदद करेंगे
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का बैलेंस ट्रांसफर क्या होता है?
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) का बैलेंस ट्रांसफर आपको अपना मौजूदा लोन बेहतर शर्तों पर बदलने की सुविधा देता है, जैसे कि कम ब्याज दर या अतिरिक्त लोन लेना।
क्या मैं अपना मौजूदा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी होम क्रेडिट में ट्रांसफर कर सकता हूँ?
हाँ, आप अपना मौजूदा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी होम क्रेडिट में ट्रांसफर कर सकते हैं और साथ ही टॉप-अप लोन* भी ले सकते हैं।
क्या मैं बैलेंस ट्रांसफर के साथ अतिरिक्त लोन भी ले सकता हूँ?
हाँ, आप अपनी पात्रता और संपत्ति के मूल्य के आधार पर अधिकतम ₹75 लाख तक का टॉप-अप लोन ले सकते हैं।
क्या लोन समय से पहले चुकाने या बंद करने पर कोई जुर्माना लगता है?
अगर आप अपना लोन समय से पहले बंद करना चाहते हैं, तो मुख्य राशि का 5% शुल्क लगेगा।
क्या साझा मालिकाना हक संपत्ति पर लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी लिया जा सकता है?
हाँ, लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी साझा मालिकाना हक संपत्ति पर भी लिया जा सकता है। सभी सह-मालिकों को आमतौर पर सह-आवेदक बनना होता है और अपनी सहमति देनी होती है।
शुल्कों का विवरण क्या है?
| विवरण | प्रभार |
|---|---|
| प्रोसेसिंग फीस (PF) | लोन राशि का अधिकतम 5% (नॉन-रिफंडेबल) |
| लॉगिन फीस | अधिकतम ₹2000 (GST सहित) |
| स्टाम्प ड्यूटी | खर्च वास्तविक राशि पर निर्भर (राज्य आधारित) |
| लीगल और टेक्निकल चार्जेज़ | अधिकतम ₹5000 (GST सहित) |
| प्रीपेमेंट/फोरक्लोज़र चार्जेज़ |
प्रीपेमेंट/फोरक्लोज़र, लोन जारी होने की तारीख से 12 महीने बाद ही कर सकते हैं । शुल्क बचे हुए प्रिंसिपल पर लगाया जाता है और निर्भर करता है कि लोन कितने महीनों से चालू है।" 12-24 months - 7% 25 - 36 months - 5% >36 months - 4% शून्य शुल्क - फ्लोटिंग ब्याज दर वाले ग्राहकों के लिए |
| लेट पेमेंट चार्जेज़ | ओवरड्यू राशि पर प्रति माह 2% |
| चेक / ECS / NACH बाउंस चार्जेज़ | प्रति बार ₹500 |
| पार्ट प्रीपेमेंट चार्जेज़ |
एक वित्तीय वर्ष में एक बार - बचे हुए प्रिंसिपल का 25% तक - 0 शुल्क बचे हुए प्रिंसिपल > 30 - 3% शुल्क |
| स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट (SOA) | साल में 1 बार मुफ्त, उसके बाद हर अतिरिक्त स्टेटमेंट पर ₹250 |
| लिस्ट ऑफ डॉक्यूमेंट्स (LOD) / नो ड्यूज़ सर्टिफिकेट | प्रति बार ₹500 |
| प्रॉपर्टी री-इवैल्यूएशन चार्जेज़ | ₹5,000 से ₹10,000 (जैसा लागू हो) |
| कन्वर्ज़न चार्जेज़ (रेट/टेन्योर बदलाव) | बचे हुए प्रिंसिपल का 0.5% या ₹10,000 ( जो भी ज़्यादा हो) |
| रिपेमेंट स्वैप चार्जेज़ | प्रति रिक्वेस्ट ₹500 |
| लीगल / रिकवरी चार्जेज़ (SARFAESI से अलग मामलों के लिए) | खर्च वास्तविक राशि पर निर्भर |
| लोन कैंसिलेशन चार्जेज़ | ₹10,000 + लागू होने वाले अन्य शुल्क |
| टाइटल डीड की फोटोकॉपी जारी करने का चार्ज | ₹500 प्रति दस्तावेज़ सेट |
| गिरवी निर्माण चार्ज (इक्विटेबल मॉर्गेज) | राज्य के अनुसार निर्धारित |
| डॉक्यूमेंट स्टोरेज चार्ज (समय पर नहीं लेने पर) | ₹500 प्रति दस्तावेज़ प्रति दिन |
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए आवेदन करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?
पहचान और दस्तावेज़ की जरूरत:
पहचान प्रमाण: PAN कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, या ड्राइविंग लाइसेंस।
पते का प्रमाण: यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी आदि)
आय का प्रमाण:
नौकरीपेशा व्यक्ति: हाल के 3 महीने के सैलरी स्लिप, फॉर्म 16, बैंक स्टेटमेंट।
स्वयं-रोज़गार: पिछले 2 साल के ITR, ऑडिटेड फाइनेंशियल स्टेटमेंट, GST रिटर्न और बैंक स्टेटमेंट।
संपत्ति के दस्तावेज़: टाइटल डीड, स्वीकृत प्रॉपर्टी प्लान, सेल डीड और/या लीज़ एग्रीमेंट।
फोटो: आवेदक और सह-आवेदकों की पासपोर्ट साइज फोटो।
मैं लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के फंड का उपयोग किन चीज़ों के लिए कर सकता/सकती हूँ?
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी (LAP) के फंड का उपयोग कई उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जैसे:
- व्यापार बढ़ाने या वर्किंग कैपिटल के लिए
- पुराने कर्ज़ों का एकीकरण (Debt Consolidation) के लिए
- संपत्ति खरीदने या सुधार/रिनोवेशन के लिए
- व्यक्तिगत जरूरतों के लिए, जैसे शिक्षा, मेडिकल इमरजेंसी या शादी
लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी के लिए कौन-कौन से प्रकार की संपत्तियाँ स्वीकार्य हैं?
लोन के लिए मान्य संपत्तियाँ:
आवासीय (Residential) संपत्तियाँ
व्यावसायिक (Commercial) संपत्तियाँ
औद्योगिक (Industrial) संपत्तियाँ
संस्थान, अस्पताल और शॉपिंग मॉल (होम क्रेडिट की आंतरिक नीतियों के अनुसार)
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन क्या है?
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन आपको एक फ्लेक्सिबल क्रेडिट लिमिट प्रदान करता है, जिससे आप किसी भी समय अपने बैंक खाते में 5000 रुपये से शुरू होने वाली कोई भी राशि निकाल सकते हैं। आप इस लिमिट का उपयोग चिकित्सा उपचार, होम रेनोवेशन, यात्रा, शादी और/या किसी अन्य वित्तीय आवश्यकता जैसे विभिन्न उद्देश्यों के लिए कर सकते हैं।
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन का आवेदन करने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए?
होम क्रेडिट फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन का आवेदन करने के लिए आपकी नीचे लिखी गयी योग्यता और आवश्यक डाक्यूमेंट्स होने चाहिए:
होम क्रेडिट द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम और अधिकतम लिमिट क्या हैं?
होम क्रेडिट फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के साथ, आप ₹10,000 से ₹1,00,000 तक की फ्लेक्सिबल क्रेडिट लिमिट प्राप्त कर सकते हैं।
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के लिए मैं कैसे आवेदन कर सकता हूँ?
यदि आप हमारे फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के लिए योग्य हैं, तो हमारे होम क्रेडिट टीम के एक सदस्य आपसे संपर्क करेंगे और आपको एक सरल एवं सुविधाजनक आवेदन प्रक्रिया में सहायता प्रदान करेंगे।
मैं अपनी फ्लेक्सिबल क्रेडिट लिमिट से न्यूनतम कितनी राशि निकाल सकता हूँ?
आप अपनी फ्लेक्सिबल क्रेडिट लिमिट से न्यूनतम ₹5,000 से शुरू होने वाली राशि निकाल सकते हैं। आपके द्वारा निकाली जा सकने वाली अधिकतम राशि आपकी उपलब्ध फ्लेक्सिबल क्रेडिट लिमिट से अधिक नहीं हो सकती।
मैं विड्रॉल कैसे कर सकता हूँ?
आप नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करके होम क्रेडिट ऐप के माध्यम से फ्लेक्सिबल क्रेडिट लिमिट से विड्रॉल कर सकते हैं:
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के लिए प्रस्तावित न्यूनतम और अधिकतम अवधि क्या है?
होम क्रेडिट फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन 36 महीने के लिए फ्लेक्सिबल लिमिट प्रदान करता है। एक फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन को बाद में 24 महीने तक के लिए टर्म लोन में बदला जा सकता है। इसका कोई न्यूनतम कार्यकाल नहीं है, और आप होम क्रेडिट ऐप में फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन पेज पर "अभी भुगतान करें" सेक्शन के माध्यम से जब चाहें बकाया मूलधन चुका सकते हैं।
क्या मैं अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के लिए राशि लिमिट चुन सकता हूँ?
होम क्रेडिट आपको ₹10,000 से अधिकतम ऑफर्ड लिमिट तक फ्लेक्सिबल क्रेडिट लिमिट चुनने की अनुमति देता है।
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स आवश्यक हैं?
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन का आवेदन करने के लिए एक वैलिड पैन कार्ड, एक पते का प्रमाण पत्र (मुख्यता: आधार कार्ड), और एक एक्टिव बैंक खाते का प्रमाण आवश्यक है।
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन पर्सनल लोन से किस प्रकार अलग है?
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन निम्नलिखित तरीकों से पर्सनल लोन से अलग होते हैं:
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन आवेदन को अप्रूव होने में कितना समय लगता है?
आवेदन प्रक्रिया के सभी चरण पूरे करने के बाद आपके फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन आवेदन की ऑनलाइन स्वीकृति प्राप्त करने में अधिकतम 48 घंटे लग सकते हैं। आपको बस लोन योग्यता को पूरा करना है और हमारे मोबाइल एप्प पर उपलब्ध आवेदन पत्र में आवश्यक विवरण प्रदान करना होता है।
क्या मुझे फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन का आवेदन करने के लिए शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता है?
नहीं, होम क्रेडिट फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के लिए कोई शुल्क नहीं लेता है। इसका मतलब यह है कि जब तक आप अपने खाते से कोई राशि नहीं निकालते, तब तक आप बिना किसी लागत के एक फ्लेक्सिबल लिमिट प्राप्त कर सकते हैं।
ट्रांज़ैक्शन शुल्क क्या है और यह कब लिया जाता है?
ट्रांज़ैक्शन शुल्क विड्रॉल राशि का 2.5% है। यह तभी चार्ज किया जाता है जब आपके द्वारा विड्रॉ का अनुरोध किया जाता है।
फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन मासिक बिल कब मिलता है?
आपका मासिक बिल देय तिथि से 15 दिन पहले जनरेट हो जाएगा। इसे मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा और आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। आप अपना मासिक बिल हमारे होम क्रेडिट ऐप से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। बस होम पेज पर अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन पर क्लिक करें और “मासिक बिल देखें” सेक्शन पर जाकर जानकारी प्राप्त करें ।
मेरे फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन की देय तिथि क्या होगी? क्या मैं देय तिथि बदल सकता हूँ?
लोन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने और एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर होने के बाद देय तिथि उत्पन्न हो जाती है। एक बार उत्पन्न होने के बाद, देय तिथि को बदला नहीं जा सकता।
मैं अपने मासिक बिल का भुगतान कैसे कर सकता हूँ?
आपसे अनुरोध है कि लोन लेते समय ऑटो डेबिट सेट-अप करें ताकि आपका मासिक बिल आपकी देय तिथि पर आपके बैंक खाते से स्वचालित रूप से कट जाए। यदि किसी कारण से आप ऑटो-डेबिट का उपयोग करके भुगतान करने में असमर्थ हैं, तो आप होम क्रेडिट ऐप के माध्यम से अपने मासिक बिल का भुगतान कर सकते हैं। फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन पेज पर "अभी भुगतान करें" विकल्प चुनें और उपलब्ध विकल्पों में से एक रीपेमेंट विधि चुनें। यदि आप अभी ऑटो डेबिट सेट करना चाहते हैं, तो यहां क्लिक करें
मेरे मासिक बिल की गणना कैसे की जाती है?
आपके मासिक बिल पर देय न्यूनतम राशि बकाया मूलधन का 3%, व उपयोग की गई राशि पर लागू ब्याज, शुल्क, वैल्यू एडेड सर्विस शुल्क (यदि लागू हो), लेट पेमेंट शुल्क या फिर रु. 2500, जो भी अधिक हो, के आधार पर तय होती है। लेट पेमेंट शुल्क और आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए मासिक बिल का भुगतान देय तिथि पर या उससे पहले करना अनिवार्य है। जब भी आपके पास अतिरिक्त धनराशि हो तो आप बकाया राशि का एकसाथ भुगतान भी कर सकते हैं।
लेट पेमेंट शुल्क कब लगाया जाता है?
यदि मासिक बिल के अनुसार न्यूनतम राशि का भुगतान देय तिथि तक नहीं किया जाता, तो आपकी कुल बकाया राशि पर लेट पेमेंट शुल्क लगाया जाता है ।
मैं अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन को कैसे बंद कर सकता हूँ?
आप 0124 662 8888 पर कॉल करके या हमारे ग्राहक सेवा विभाग को care@homecredit.co.in पर लिखकर शीघ्र रीपेमेंट का अनुरोध करके अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन को बंद कर सकते हैं।
क्या एक सेवानिवृत्त व्यक्ति भी फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन के लिए आवेदन कर सकता है?
यदि कोई पेंशनभोगी जो न्यूनतम योग्यता को पूरा करता है वह होम क्रेडिट फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन का लाभ उठा सकता है।
फ्लेक्सी पीरियड क्या है?
फ्लेक्सी पीरियड आपके होम क्रेडिट फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन का 3 साल का कार्यकाल है, जिसमें आप अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन लिमिट से अपनी आवश्यकता अनुसार राशि निकाल सकते हैं और जब आपके पास धन उपलब्ध हो, तो इसे वापस चुका सकते हैं। फ्लेक्सी पीरियड के दौरान हर महीने एक बिल बनता है, और उस बिल के अनुसार न्यूनतम देय राशि (Minimum Amount Due) को मासिक नियत तिथि पर चुकाना आवश्यक है।
फिक्स्ड पीरियड क्या है?
फिक्स्ड पीरियड एक निश्चित अवधि है जो फ्लेक्सी पीरियड समाप्त होने के बाद प्रभाव में आती है और इसकी अवधि 2 साल तक हो सकती है। यदि फ्लेक्सी पीरियड के अंत तक आपका कोई बकाया राशि है, तो आपको इसे फ्लेक्सी पीरियड समाप्त होने से पहले चुकाना होगा। यदि आप ऐसा करने में असमर्थ होते हैं, तो आप इस बकाया राशि को 24 महीने तक के फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदल सकते हैं।
फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन क्या है?
34 महीनों के फ्लेक्सी पीरियड के बाद, ग्राहकों को यह विकल्प दिया जाता है कि वे अपने कुल बकाया राशि का भुगतान करके अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन को बंद कर दें या फिर इस बकाया राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदल दें।
ग्राहक के पास यह विकल्प भी होता है कि वे फ्लेक्सी पीरियड के दौरान कुल बकाया राशि का कुछ हिस्सा भुगतान करें और बाकी बची हुई राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदल दें।
फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन एक साधारण पर्सनल लोन की तरह ही होता है, जिसमें:
फ्लेक्सी पीरियड के कुल बकाया राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदलने के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?
फ्लेक्सी पीरियड की कुल बकाया राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदलने के लिए ग्राहक को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
यदि आपकी कुल बकाया राशि ₹2500 से कम है, तो आपको इसे फ्लेक्सी पीरियड के अंत तक चुका कर अपना खाता बंद करना होगा, ताकि किसी भी प्रकार के बकाया या लेट पेमेंट शुल्क से बचा जा सके।
कुल बकाया राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदलने की प्रक्रिया क्या है?
34 महीने का फ्लेक्सी पीरियड पूरा होने के बाद, आपको हमारे मोबाइल ऐप पर लोन बदलने का विकल्प दिखाई देगा। यह विकल्प केवल तभी दिखाई देगा जब आप लोन बदलने के लिए योग्य होंगे। अगर आप अपनी बकाया राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदलना चाहते हैं, तो आपको बस “बदलने” का विकल्प चुनना है, अपनी अवधि का चयन करना है और ऐप पर प्रक्रिया पूरी करनी है।
ध्यान दें कि एक बार बकाया राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदलने के बाद इसे रद्द नहीं किया जा सकता। हालांकि, अगर आप लोन बदलने की बजाय अपना खाता बंद करना चाहते हैं, तो आप ऐप पर ही भुगतान करके ऐसा कर सकते हैं। कृपया अपने मोबाइल ऐप पर फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन पेज पर जाकर सभी भुगतान और बदलने के विकल्प देखें।
अगर मैं अपनी कुल बकाया राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में नहीं बदलना चाहता/चाहती, तो क्या होगा?
अगर आप अपनी कुल बकाया राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में नहीं बदलना चाहते हैं, तो आपको इसे होम क्रेडिट को अपने फ्लेक्सी पीरियड के समाप्त होने से पहले चुकता करना होगा ताकि आपका लोन खाता सही तरीके से बंद हो सके। लोन बंद होने के 10 दिनों के अंदर आपको आपका नो ड्यूज सर्टिफिकेट आपके पंजीकृत ईमेल आईडी और फोन नंबर पर भेज दिया जाएगा। हालांकि, यदि कोई ग्राहक फ्लेक्सी टेन्योर के 36वें महीने के अंत तक भुगतान नहीं करता और ऐप के जरिए अपनी राशि को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में नहीं बदलता, तो यह अपने आप 24 महीने के फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदल जाएगा, बशर्ते बकाया राशि ₹2500 से अधिक हो।
फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन की ब्याज दर क्या है?
फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन की ब्याज दर आपके फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन की ब्याज दर के समान होती है, जैसा कि आपके लोन दस्तावेजों में उल्लेखित है।
फिक्स्ड पीरियड कन्वर्ज़न नोटिस क्या है?
फिक्स्ड पीरियड कन्वर्ज़न नोटिस एक दस्तावेज़ है जो ग्राहक को फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में परिवर्तित करने के बाद जारी किया जाता है। इसमें मुख्य तथ्य विवरण, पुनर्भुगतान योजना और फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन के नियम और शर्तें शामिल होते हैं।
फिक्स्ड पीरियड लोन की किश्त की गणना कैसे की जाती है?
आपकी फिक्स्ड पीरियड लोन की किश्त की गणना आपके फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन पर लागू ब्याज दर और अवधि के आधार पर की जाएगी।
क्या फ्लेक्सी अवधि समाप्त होने पर कोई शुल्क लिया जाएगा?
नहीं, फ्लेक्सी अवधि समाप्त होने पर केवल आपके बकाया राशि और यदि लागू हो, तो विलम्बित भुगतान शुल्क के अतिरिक्त कोई अन्य शुल्क नहीं लिया जाएगा।
क्या फ्लेक्सी से फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में परिवर्तन पर कोई शुल्क लिया जाएगा?
नहीं, फ्लेक्सी लोन को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदलने पर कोई प्रोसेसिंग शुल्क या परिवर्तन शुल्क नहीं लिया जाता है। यह परिवर्तन सुविधा पूरी तरह से निःशुल्क है।
क्या फ्लेक्सी से फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में रूपांतरण के बाद भी वार्षिक नवीनीकरण शुल्क लिया जाएगा?
नहीं, फ्लेक्सी पीरियड के दौरान वार्षिक नवीनीकरण शुल्क फिक्स्ड पीरियड के दौरान नहीं लिया जाएगा।
फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन की देय तिथि कब होगी?
फिक्स्ड टर्म पर्सनल लोन की देय तिथि आपकी फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन की देय तिथि के समान होगी। मासिक बिल आपकी किश्त राशि के साथ जारी किया जाएगा, जो देय राशि के रूप में होगी।
मैं फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन की ईएमआई कैसे चुका सकता हूँ?
यदि आपकी ऑटो डेबिट सुविधा सक्रिय है, तो आपकी मासिक किश्त स्वचालित रूप से आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट से काट ली जाएगी। यदि आपने ऑटो डेबिट सेटअप नहीं किया है, तो हम आपको हमारी वेबसाइट पर इसे सेट करने की सलाह देते हैं। वैकल्पिक रूप से, आप अपनी मासिक किश्तें हमारे मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से भी चुका सकते हैं।
ईएमआई चुकता करने में देरी होने पर क्या मुझे कोई अतिरिक्त शुल्क देना होगा?
हां, यदि आप अपनी ईएमआई चुकता करने में देरी करते हैं, तो होम क्रेडिट के किसी भी लोन पर लागू होने वाले लेट पेमेंट चार्जेस यहाँ भी लागू होंगे। नीचे लेट पेमेंट चार्जेस का विस्तृत विवरण दिया गया है:
लेट पेमेंट चार्जेस
| दिनों की देरी | कुल बकाया मूल राशि | |||
| ≤ ₹5000 | > ₹5000 | |||
| लेट पेमेंट चार्ज | कुल लेट पेमेंट चार्ज | लेट पेमेंट चार्ज | कुल लेट पेमेंट चार्ज | |
| 1 दिन | ₹200 | ₹200 | ₹550 | ₹550 |
| 30 दिन | ₹300 | ₹500 | ₹600 | ₹1150 |
| 60 दिन | ₹400 | ₹900 | ₹650 | ₹1800 |
| 90 दिन | ₹500 | ₹1400 | ₹750 | ₹2550 |
| 120 दिन | ₹500 | ₹1900 | ₹750 | ₹3300 |
| 150 दिन | ₹500 | ₹2400 | ₹750 | ₹4050 |
| 180 दिन | ₹500 | ₹2900 | ₹750 | ₹4800 |
मैं अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन को फिक्स्ड पिरियड पर्सनल लोन में कन्वर्ट करने के बाद उसकी डिटेल्स और मासिक बिल्स कहां देख सकता/सकती हूँ?
आप हमारे मोबाइल ऐप के सेल्फ सर्विस सेक्शन में अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन की डिटेल्स, दस्तावेज़ और मासिक बिल्स देख सकते हैं।
मैं अपना फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन कैसे फोरक्लोज़ कर सकता हूँ?
आप हमारे कस्टमर केयर से संपर्क करके अपना फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन फोरक्लोज़ कर सकते हैं। आप हमें अपना अनुरोध care@homecredit.co.in पर ईमेल भी कर सकते हैं। कृपया ध्यान दें कि लोन की पूरी राशि चुका देने से यह अपने आप फोरक्लोज़ नहीं होगा। आपको औपचारिक रूप से हमारी कस्टमर केयर टीम से अनुरोध करना होगा।
क्या मेरे फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन को बंद करने के लिए कोई फ्री लुक पीरियड है?
नहीं, फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन के लिए कोई फ्री लुक पीरियड नहीं होता है। एक बार जब लोन को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदल दिया जाता है, तो आपको लोन की फोरक्लोज़र के लिए हमारे कस्टमर केयर care@homecredit.co.in से संपर्क करना होगा।
अगर मैं 34वें से 36वें बिलिंग साइकल दिन के बीच अपने फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन में बदलता हूँ, तो ब्याज की गणना कैसे होगी?
अगर आप 34वें से 36वें बिलिंग साइकल दिन के बीच लोन कन्वर्ट करते हैं, तो मौजूदा फ्लेक्सी पीरियड के दौरान लगे ब्याज को फिक्स्ड पीरियड पर्सनल लोन की पहली EMI में जोड़ा जाएगा। यह राशि पहली किश्त की देय तिथि पर देनी होगी।
‘मोबाइल प्रोटेक्ट’ क्या है?
मोबाइल प्रोटेक्ट एक वैल्यू एडेड सेवा है जो एक्सीडेंटल या लिक्विड हानि के मामले में नए स्मार्टफोन को ठीक करने या बदलने की सुविधा प्रदान करती है |
मोबाइल प्रोटेक्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने उत्पाद की नियम और शर्तें ध्यान से पढ़ें |
मोबाइल प्रोटेक्ट प्लान का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क है?
होम क्रेडिट मोबाइल प्रोटेक्ट प्लान का लाभ उठाने के लिए एक न्यूनतम शुल्क देना होगा|
मोबाइल प्रोटेक्ट प्लान का उपयोग करने के लिए कोई शुल्क है?
आप मोबाइल प्रोटेक्ट सेवा के अंतर्गत ऑथोराइज़्ड सेवा प्रदाता के साथ रिपेयर अनुरोध को दो सरल कदमों में दर्ज कर सकते हैं:
जब आपका अनुरोध पंजीकृत और प्रोसेस हो जाएगा, तब एक ऑथोराइज़्ड सेवा प्रदाता द्वारा पिकअप का समय निर्धारित किया जाएगा। मोबाइल प्रोटेक्ट से संबंधित सवाल के लिए, कृपया अपने सेवा प्रदाता से संपर्क करें।
सेफ पे क्या है?
सेफ पे होम क्रेडिट कंज्यूमर ड्यूरेबल और पर्सनल लोन ग्राहकों को प्रदान की जाने वाली एक मूल्यवर्धित सेवा है। यह एक पैकेज है जो पेमेंट हॉलिडे, फ्री अर्ली रीपेमेंट, लोन सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। यह आपकी आवश्यकता के अनुसार विकल्पों का चयन करने की सुविधा देता है।
सेफ पे के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया अपने उत्पाद के नियम और शर्तें दस्तावेज़ पर संदर्भित करें।
सेफ पे से संबंधित किसी भी प्रश्न या जानकारी के लिए, निम्नलिखित टीम से संपर्क करें -
लाभ /कवरेज आपके चुने हुए सेफ़ पे प्लान पर निर्भर करते हैं। ज़्यादा जानकारी के लिए सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक 0124-6628888 पर संपर्क करें।
एक्सटेंडेड वारंटी योजना क्या है?
एक्सटेंडेड वारंटी योजना एक वैल्यू एडेड सर्विस है जिसे ग्राहक अपने होम क्रेडिट द्वारा फाइनांस किए गए उपकरण को खरीदते समय अपने लोन में जोड़ सकते हैं। एक्सटेंडेड वारंटी के अधिक विवरण के लिए कृपया अपने उत्पाद की नियम और शर्तें देखें |
एक्सटेंडेड वारंटी अवधि कब शुरू होती है?
एक्सटेंडेड वारंटी की अवधि निर्माता की वारंटी की समाप्ति पर शुरू होती है।
एक्सटेंडेड वारंटी की अवधि कब समाप्त होती है?
एक्सटेंडेड वारंटी की समाप्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए कृपया अपने उत्पाद के दस्तावेज़ों में नियम और शर्तें देखें |
मैं एक्सटेंडेड वारंटी के लाभ कैसे प्राप्त कर सकता हूँ?
आप एक्सटेंडेड वारंटी सेवाओं का लाभ अपने अनुरोध को कॉल द्वारा या ऑनलाइन दर्ज कर के उठा सकते हैं । अपने रिपेयर अनुरोध को दर्ज करने के लिए इन आसान निर्देशों का पालन करें:
एक्सटेंडेड वारंटी से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, कृपया अपने सेवा प्रदाता से संपर्क करें।
क्या बिना क्रेडिट हिस्ट्री के लोन आवेदन कर सकते है?
हां, बिना क्रेडिट हिस्ट्री के भी आप होम क्रेडिट लोन प्राप्त कर सकता है,इसके लिए आपका भारतीय नागरिक होना और एक सक्रिय आय स्रोत होना अनिवार्य है ।
क्या एक सेवानिवृत्त व्यक्ति लोन के लिए आवेदन कर सकता है?
हां, एक पेंशनभोगी भी होम क्रेडिट लोन का लाभ उठा सकते है, यदि वे न्यूनतम योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं।
क्या मौजूदा ग्राहक दूसरे लोन के लिए आवेदन कर सकता है?
हां, मौजूदा ग्राहक दूसरे लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं यदि किसी भी अन्य होम क्रेडिट कॉन्ट्रैक्ट के लिए उनका कोई देय बकाया नहीं है। इसके अतिरिक्त, लोन आवेदनों के बीच न्यूनतम 90 दिनों का अंतर होना चाहिए।
मैं अधिकतम कितनी लोन राशि का लाभ लेने के योग्य हूं?
अधिकतम लोन राशि हर उत्पाद के लिए भिन्न होती है। आप विशिष्ट होम क्रेडिट उत्पाद अनुभागों पर अधिकतम लोन राशि की जांच कर सकते हैं।
क्या मैं किश्तों का आंशिक भुगतान कर सकता हूं?
किश्तों के आंशिक भुगतान का कोई विकल्प नहीं है, लेकिन आप पहले दो किश्तों का भुगतान करने के बाद पेमेंट हॉलिडे के विकल्प का लाभ उठा सकते हैं।
मैं किश्तों की देय तिथि को कैसे बदल सकता हूं?
किश्तों की देय तिथि प्रणाली उत्पन्न होती है और सम्पूर्ण लोन अवधि के दौरान इसे बदला नहीं जा सकता |
मेरे द्वारा किए गए भुगतान की गयी किश्तों की स्थिति किस प्रकार जाँच कर सकते है ?
होम क्रेडिट मोबाइल ऐप पर भुगतान अनुसूची (रीपेमेंट स्केड्यूल) के तहत भुगतान की स्थिति की जाँच की जा सकती है। रीपेमेंट स्केड्यूल तक पहुँचने के लिए होम>"माय लोन">कॉन्ट्रैक्ट नंबर> "रीपेमेंट स्केड्यूल">"डाउनलोड रीपेमेंट स्केड्यूल" अनुसूची पर जाएँ।
मैं एक लेनदेन में कितने उत्पाद खरीद सकता हूं?
एक लोन आवेदन पर कवल एक होम क्रेडिट लोन का लाभ उठाया जा सकता है।
लोन भुगतान पर विलम्ब शुल्क कब लगाया जाएगा?
देय तिथि के भीतर किश्तों का भुगतान नहीं किये जाने की स्तिथि में विलम्ब शुल्क लगाया जाएगा।
मैं अपने लोन का शीघ्र भुगतान कैसे सकता हूं?
शीघ्र भुगतान करने के लिए होम क्रेडिट ग्राहक सेवा केंद्र में अनुरोध दर्ज करना होता है , इसके बाद की प्रक्रिया में वो आपकी सहायता करेंगे |
क्रेडिट स्कोर क्यों जरूरी है?
क्रेडिट स्कोर पर नज़र रखने से आप भविष्य में लोन के लिए तैयार रहते हैं। होम क्रेडिट इंडिया के जरिए, आप हमारे विश्वसनीय पार्टनर क्रेडिटमंत्री की मदद से एक विस्तृत क्रेडिट हेल्थ रिपोर्ट और क्रेडिट सुधार सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं, वो भी नाममात्र शुल्क पर। अच्छा क्रेडिट स्कोर आपकी लोन पात्रता और वित्तीय अवसरों को बेहतर बनाता है।
क्रेडिट हेल्थ चेकअप के क्या फायदे हैं?
होम क्रेडिट इंडिया के क्रेडिट हेल्थ चेकअप से आप:
क्या मुझे क्रेडिट हेल्थ रिपोर्ट केवल महीने में एक बार मिलेगी?
हां, आपकी क्रेडिट हेल्थ रिपोर्ट महीने में एक बार तैयार की जाती है। हालांकि, आप अपने डैशबोर्ड में लॉग-इन करके बार किसी भी समय अपनी नवीनतम या पिछली रिपोर्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।
क्रेडिट हेल्थ रिपोर्ट के क्या चार्जेज़ हैं?
हमारी क्रेडिट हेल्थ रिपोर्ट वार्षिक पैकेज के रूप में उपलब्ध है जिसमें आप वर्ष के अंदर 12 बार मासिक रिपोर्ट प्राप्त करते हैं और इसकी लागत 2/- रुपये प्रति दिन से कम की होती है। हमारे प्लान की शुरुआत केवल 499/- रुपये प्रति वर्ष से होती है।
मैं अपना क्रेडिट स्कोर आसानी से कैसे देख सकता हूँ?
आप सिर्फ 3 आसान स्टेप्स में अपना क्रेडिट स्कोर देख सकते हैं:
होम क्रेडिट इंडिया की इसमें क्या भूमिका है?
होम क्रेडिट इंडिया ने क्रेडिटमंत्री के साथ साझेदारी की है, जिससे आप आसानी से अपना क्रेडिट हेल्थ चेक कर सकें। हमारी साझेदारी यह सुनिश्चित करती है कि आप अपने क्रेडिट स्कोर पर नज़र रख सकें और लोन पात्रता को बेहतर बना सकें।
क्या मैं बीच में सब्स्क्रिप्शन को रद्द कर सकता हूं?
नहीं, एक बार साइन अप करने के बाद आपको पूरे 12 महीनों तक रिपोर्ट मिलती रहेगी। हालाँकि,वार्षिक सब्स्क्रिप्शन अवधि के अंत में, आप यह निर्णय कर सकते हैं कि आपको प्लान को जारी रखना है अथवा नहीं।
क्रेडिट हेल्थ रिपोर्ट के लिए भुगतान कैसे कर सकता हूं?
हम क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट सहित कई भुगतान विकल्प प्रदान करते हैं। आप अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान का तरीका चुन सकते हैं।
क्या मेरा डेटा सुरक्षित है?
हां, होम क्रेडिट इंडिया में आपका डेटा 100% सुरक्षित है। हम आपका डेटा केवल उन्हीं लोनदाताओं के साथ साझा करते हैं जिन्हें आपने इच्छानुसार चुना है।
आप क्रेडिट हेल्थ रिपोर्ट के लिए कौन सा क्रेडिट ब्यूरो इस्तेमाल करते हैं?
हमारे पार्टनर क्रेडिटमंत्री क्रेडिट हेल्थ रिपोर्ट के लिए इक्विफैक्स, जो भारत के शीर्ष चार अधिकृत क्रेडिट ब्यूरो में से एक है, से डेटा प्राप्त करते हैं।
मैं अपने कॉन्ट्रैक्ट भुगतान की स्थिति या वितरण रिपोर्ट कैसे चेक कर सकता हूं?
अपनी कॉन्ट्रैक्ट भुगतान स्थिति की जांच करने या वितरण रिपोर्ट देखने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
मैं कॉन्ट्रैक्ट की त्रुटि या स्थिति कैसे चेक कर सकता हूं?
कॉन्ट्रैक्ट त्रुटि या अपने कॉन्ट्रैक्ट की स्थिति आप नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से जांच सकते हैं:
मैं होमर पासवर्ड कैसे रीसेट कर सकता हूं?
होमर एप्लिकेशन आईडी पासवर्ड कैसे रीसेट करने के लिए कृपया नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
मुझे होम क्रेडिट के जिला सेल्स मैनेजर का विवरण कैसे मिल सकता है?
हमारे जिला सेल्स मैनेजर के बारे में विवरण प्राप्त करने के लिए कृपया हमारे पार्टनर हेल्पलाइन नंबर 0124 -509 7772 पर संपर्क करें|