सामान्य प्रश्न

होम क्रेडिट Ujjwal EMI Card

उज्ज्वल ईएमआई कार्ड क्या है? 

उज्जवल ईएमआई कार्ड एक वर्चुअल कार्ड है जो आपको तुरंत ₹75,000 तक की प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट प्रदान करता है, जिससे आप अपनी खरीदारी को आसान ईएमआई में बदल सकते हैं।


मैं उज्ज्वल ईएमआई कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूँ?

उज्ज्वल ईएमआई कार्ड के लिए आवेदन करने के दो तरीके हैं:

  • आप आसानी से उज्ज्वल ईएमआई कार्ड का आवेदन हमारे किसी भी पार्टनर स्टोर में जाकर कर सकते हैं। जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो आपको एक व्यक्तिगत डिजिटल उज्ज्वल ईएमआई कार्ड प्राप्त होता है जिसमें ₹75,000 तक की प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट होती है। इस लिमिट से आप अपने पसंदीदा उत्पादों को हमारे पार्टनर स्टोर पर या ऑनलाइन, आसान ईएमआई में खरीद सकते हैं।
  • आप होम क्रेडिट ऐप डाउनलोड करके भी विभिन्न लोन योजनाओं को देख सकते हैं, जिसमें उज्ज्वल ईएमआई कार्ड शामिल है। जब आपके कार्ड का आवेदन स्वीकृत होगा तो आपको एक व्यक्तिगत डिजिटल उज्ज्वल ईएमआई कार्ड प्राप्त होगा जिसमें ₹75,000 तक की प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट होगी।

इस लिमिट से आप अपने पसंदीदा उत्पादों को हमारे पार्टनर स्टोर पर या ऑनलाइन, आसान ईएमआई में खरीद सकते हैं। इस लिमिट का उपयोग आप हमारे ऑनलाइन पार्टनर्स से खरीदारी करने के लिए भी कर सकते है। अब अपना आवेदन शुरू करें और विलंबों को अलविदा कहें! खुशियों भरी खरीदारी करें।
 

मैं अपना उज्जवल ईएमआई कार्ड कहाँ उपयोग कर सकता हूं? 

होम क्रेडिट उज्जवल ईएमआई कार्ड आपको आपके पसंदीदा उत्पादों को आसान ईएमआई में खरीदने की फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करता है।

  • 53000+ साथी दुकानों के माध्यम से अपने पसंदीदा स्मार्टफोन, घरेलू उपकरण, और अन्य डिजिटल उत्पादों की खरीदारी करें। अपने नजदीकी साथी दुकान को ढूँढ़ें
  • आसान ईएमआई पर स्वास्थ्य सेवा योजना, केयर360°/हेल्थ360+ खरीदें, अभी आवेदन करें

अब होम क्रेडिट से जुड़े अपने पसंदीदा ब्रांड्स से ऑनलाइन खरीदारी करें आसान किश्तों पर
 

होम क्रेडिट उज्जवल ईएमआई कार्ड को सक्रिय करने में कितना समय लगता है?

होम क्रेडिट उज्जवल ईएमआई कार्ड आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी होते ही तुरंत सक्रिय हो जाता है। आवेदन प्रक्रिया में केवाईसी, बैंक सत्यापन, ऑटो डेबिट सेट अप और पंजीकरण फॉर्म के हस्ताक्षर शामिल होते हैं। होम क्रेडिट के पार्टनर स्टोर्स में मौजूद प्रतिनिधि आपको उज्जवल ईएमआई कार्ड की आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने में सहायता करेंगे।
यदि आप लोन आवेदन के समय उज्जवल ईएमआई कार्ड के लिए ऑटो डेबिट सेट अप नहीं कर पा रहे हैं, तो आप हमारी वेबसाइट पर कभी भी इसे सेट अप कर सकते हैं।

क्या मैं एक फिजिकल कार्ड के लिए आवेदन कर सकता हूं? 

जब आप अपने उज्जवल ईएमआई कार्ड का उपयोग कर ख़रीददारी करते हैं, तो आपको फिज़िकल कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है। आपका उज्जवल ईएमआई कार्ड तुरंत प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट प्रदान करता है। आप आसानी से होम क्रेडिट ऐप पर अपने कार्ड नंबर और लिमिट विवरण देख सकते हैं। खरीददारी शुरू करने के लिए, आपको केवल अपना उज्जवल ईएमआई कार्ड नंबर की आवश्यकता होती है। अपने डिजिटल उज्जवल ईएमआई कार्ड के साथ खरीदारी का आनंद लें, बिना किसी परेशानी के!

उज्जवल ईएमआई कार्ड के माध्यम से लिये जाने वाले लोन की अवधि क्या होती है?

आपके पास 3 से 12 महीनों के विभिन्न अवधि विकल्प होते हैं। प्रस्तावित अवधियाँ आपकी उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और उपलब्ध मासिक किश्त लिमिट पर निर्भर करती हैं।

क्या मैं एक ही ट्रांज़ैक्शन में एक से अधिक उत्पाद खरीद सकता हूँ?

यदि आपके पास उपलब्ध क्रेडिट लिमिट और उपलब्ध मासिक किश्त लिमिट है, तो आप अपने उज्जवल ईएमआई कार्ड का उपयोग करके एक से अधिक ट्रांज़ैक्शन कर सकते हैं।

उज्जवल ईएमआई कार्ड पर की गयी खरीदारी की किश्तों का भुगतान कैसे करना है?

एक मासिक बिल जनरेट होगा, जिसमें आपके अब तक की सभी ख़रीददारियों के लिए उज्जवल ईएमआई कार्ड से संबंधित सभी ईएमआई शामिल होंगी। बिल में लागू सभी शुल्क और चार्जेज भी शामिल होंगे। मासिक बिल आपकी देय तिथि से 15 दिन पहले जनरेट होगा और आपको ईमेल किया जाएगा। मासिक बिल को आप होम क्रेडिट ऐप पर भी देख सकते हैं।

यदि आपने अपने मासिक बिल के भुगतान के लिए ऑटो डेबिट सेट कर रखा है, तो राशि सीधे आपके संबंधित बैंक खाते से काटी जाएगी। यदि आप अपने बिल का भुगतान ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो आप अपने देय तिथि से 2 दिन पहले होम क्रेडिट ऐप या वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं।
 

मेरे उज्जवल ईएमआई कार्ड के साथ खरीदारी करने के 30 दिन के भीतर ही मेरी देय तिथि क्यों है?

उज्जवल ईएमआई कार्ड की देय तिथि और बिलिंग साइकिल निरंतर रहती है। अगला मासिक बिल उत्पन्न होने से पहले यदि आप ट्रांज़ैक्शन करते हैं, तो आपका इंस्टॉलमेंट आगामी बिल के साथ जेनेरेट होगा। यदि आपका ट्रांज़ैक्शन मासिक बिल उत्पन्न होने के बाद होता है, तो आपका इंस्टॉलमेंट अगले मासिक बिल के साथ जेनेरेट होगा। मासिक बिल को देय तिथि से 15 दिन पहले उत्पन्न किया जाता है।
 

किस स्थिति में उज्जवल ईएमआई कार्ड की लिमिट ब्लॉक हो सकती है?

उज्जवल ईएमआई कार्ड की लिमिट निम्नलिखित स्थितियों में ब्लॉक हो सकती है:

  • यदि ग्राहक ने सदस्यता शुल्क नहीं दिया है
  • यदि ग्राहक ने समय पर अपनी बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है
  • यदि ग्राहक ने ऑटो-डेबिट सेट नहीं किया है
  • यदि ग्राहक किसी भी साथी दुकान पर उज्जवल ईएमआई कार्ड के लिए आवेदन करता है लेकिन 7 दिन के भीतर कोई भी ट्रांज़ैक्शन नहीं करता।

कृपया ध्यान दें कि होम क्रेडिट आपके उज्जवल ईएमआई कार्ड को क्रेडिट नीति के अनुसार जारी करने या ब्लॉक करने या लिमिट को अपडेट करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
 

मैं अपना उज्जवल ईएमआई कार्ड कैसे अनब्लॉक करूँ?

हम आपको उन परिस्थितियों की समीक्षा करने की सलाह देते हैं जिनके कारण आपका कार्ड ब्लॉक हो सकता है। यदि इनमें से कोई भी परिस्थिति आप पर लागू होती है जिसते कारण आपका कार्ड ब्लॉक किया गया है, तो हम सहायता के लिए होम क्रेडिट ग्राहक सेवा तक पहुंचने का सुझाव देते हैं। वे समस्या को ठीक करने और आपके कार्ड को अनब्लॉक करने के लिए आपका मार्गदर्शन कर करेंगे।

कृपया अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी का उपयोग करके होम क्रेडिट ग्राहक सेवा से संपर्क करें। हमें आपके पंजीकृत ईमेल आईडी के साथ आपके उज्जवल ईएमआई कार्ड का नंबर लिखकर care@homecredit.co.in पर ईमेल भेजें, या हमें 0124 662 8888 पर कॉल करें या आप हमारे एप्लिकेशन या वेबसाइट पर चैट करके तुरंत अपने कार्ड को अनब्लॉक करवाएं।

क्या मैं ट्रांज़ैक्शन के बाद ईएमआई की अवधि को बढ़ा सकता या बदल सकता हूँ?

ट्रांज़ैक्शन होने के बाद ईएमआई की अवधि बदलने का कोई विकल्प नहीं होता। हालांकि, होम क्रेडिट अपने ग्राहकों को ट्रांज़ैक्शन को अंतिम रूप देने से पहले अपनी अवधि चुनने का मौका देता है।
 

पेमेंट हॉलिडे क्या है? 

पेमेंट हॉलिडे ग्राहकों को किसी भी आवश्यकता की स्तिथि में मासिक बिल को एक महीने के लिए स्थगित करने की अनुमति देता है। इसे पहले दो मासिक बिलों का समय पर भुगतान करने के बाद प्राप्त किया जा सकता है। यह पूरे लोन की अवधि में दो बार प्रयोग किया जा सकता है, जिसमें दो पेमेंट हॉलिडे के बीच कम से कम 6 महीने का अंतर होना चाहिए।
 

मेरे मासिक बिल में गलती होने पर मैं क्या करूं?

 आपका मासिक बिल एक सिस्टम द्वारा जनरेट किया गया बिल होता है और गलती की संभावना नहीं होती है। यदि आप बिल पर चार्ज की हुई राशि को समझना चाहते हैं या ड्यूस से सम्बंधित कोई दुविधा हो, तो आप हमसे होम क्रेडिट ऐप्प या वेबसाइट पर चैट के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। आप इस मुद्दे को अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी से हमें care@homecredit.co.in पर ईमेल भी कर सकते हैं या हमें 0124 662 8888 पर कॉल कर सकते हैं।
 

मेरे उज्जवल ईएमआई कार्ड का दुरुपयोग हो जाने पर मैं क्या करूं?

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में, कृपया हमसे होम क्रेडिट ऐप्प या वेबसाइट के माध्यम से चैट करें या होम क्रेडिट ग्राहक सेवा से 0124 662 8888 पर संपर्क करके तत्काल अपने कार्ड को ब्लॉक करवाएं। 

नोट: अपने उज्जवल कार्ड नंबर का किसी को भी उपयोग न करने दें ताकि किसी भी प्रकार के धोखाधड़ी या दुरुपयोग से बचा जा सके।


उज्जवल ईएमआई कार्ड प्राप्त करने के बाद क्या मैं लिमिट को बढ़ा या घटा सकता हूँ?

हमारी आंतरिक क्रेडिट नीति के अनुसार, हम नियमित अंतराल पर आपके उज्जवल ईएमआई कार्ड पर कुल क्रेडिट लिमिट का मूल्यांकन करते हैं जो आपके भुगतान के आधार पर होती है और हमारी क्रेडिट नीति के साथ मेल खाती है। कार्ड जारी करने के बाद हम लिमिट बढ़ाने या घटाने के लिए ग्राहक के अनुरोध को स्वीकार नहीं करते।
 

क्या मुझे डाउन पेमेंट करनी होगी?

डाउन पेमेंट राशि विभिन्न उत्पादों के लिए अलग-अलग होती है और जिस उत्पाद को आप खरीदना चाहते हैं उसके लिए उपलब्ध लोन ऑफर पर निर्भर करती है। अधिक जानकारी के लिए, कृपया अपने निकटतम होम क्रेडिट पार्टनर स्टोर से संपर्क करें।
 

क्या यह उज्जवल ईएमआई कार्ड एक क्रेडिट कार्ड है?

नहीं, उज्जवल ईएमआई कार्ड एक क्रेडिट कार्ड नहीं है। यह एक वर्चुअल कार्ड है जिसमें प्री-एप्रूव्ड क्रेडिट लिमिट होती है, जो आपकी खरीदारी को आसान ईएमआई/मासिक किश्तों में बदलने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे खरीदारी किफायती हो जाती है।


मासिक भुगतान की अधिकतम लिमिट क्या है?

मासिक भुगतान की अधिकतम लिमिट वह अधिकतम राशि है जिसे ग्राहक हर महीने किश्त के रूप में भुगतान कर सकता है। सभी ट्रांज़ैक्शन्स के लिए आपकी किश्तों का योग अधिकतम मासिक किश्त लिमिट को पार नहीं कर सकता।
 

मेरे पास अपने उज्जवल ईएमआई कार्ड पर लिमिट है, लेकिन मैं किसी भी ट्रांज़ैक्शन के लिए लिमिट का उपयोग नहीं कर पा रहा हूँ।

यह संभव है कि आपकी सभी किश्तों का योग मासिक भुगतान की अधिकतम लिमिट को पार कर रहा हो, जिसके कारण आपका ट्रांज़ैक्शन प्रोसेस नहीं किया जा सकता। यदि आपके पास उज्जवल ईएमआई कार्ड पर उपलब्ध लिमिट है, तो कृपया अपनी किश्त की अवधि बढ़ाने का प्रयास करें ताकि आपकी मासिक भुगतान की अधिकतम लिमिट पार न हो।
 

उज्जवल ईएमआई कार्ड के साथ कौन-कौन से अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध हैं?

जब आप अपने उज्जवल ईएमआई कार्ड का उपयोग किसी भी उत्पाद को ईएमआई पर खरीदने के लिए करते हैं, तो आप निम्नलिखित में से किसी भी सेवा का चयन कर सकते हैं और उन्हें अपने लोन में जोड़ सकते हैं:

  • सेफ पे
  • मोबाइल प्रोटेक्ट
  • एक्सटेंडेड वारंटी
  • वॉलेट सिक्योरिटी

इसके अलावा, आप हमारे कॉम्प्रिहेंसिव केयर360° या हेल्थ360+ को भी खरीद सकते हैं ताकि आपके परिवार को पूरी सुरक्षा मिले। केयर360° या हेल्थ360+ की उपलब्ध सेवाओं में मुफ्त डॉक्टर की सलाह, दवाओं/परीक्षणों पर बचत, व्यक्तिगत दुर्घटना कवर, जीवन बीमा और बहुत कुछ शामिल है।

किश्तों पर मोबाइल फ़ोन

किश्तों पर घरेलु उपकरण

उज्जवल ईएमआई कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग

पर्सनल लोन

टू व्हीलर लोन

लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी

फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन

फ्लेक्सिबल पर्सनल लोन कंवरसन

मोबाइल प्रोटेक्ट

सेफ पे

एक्सटेंडेड वारंटी

पात्रता

क्रेडिट हेल्थ स्कोर

विक्रेता

easy loans home credit